मारवाड़ी सम्मेलन कामरूप शाखा की 5वीं कार्यकारिणी बैठक संपन्न - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मारवाड़ी सम्मेलन कामरूप शाखा की 5वीं कार्यकारिणी बैठक संपन्न



‘एक खोज प्रतिभा की 4.0’ महा-अभियान शुरू करने की घोषणा


गुवाहाटी, मारवाड़ी सम्मेलन, कामरूप शाखा (सत्र 2025-27) की 5वीं कार्यकारिणी बैठक शनिवार को आठगांव स्थित होटल एपी होम्स में अध्यक्ष अजीत कुमार शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की गतिविधियों, सेवा कार्यों की समीक्षा और आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।


बैठक में राष्ट्रीय संगठन मंत्री बसंत सुराना, उपाध्यक्ष (मुख्यालय) विनोद लोहिया तथा निवर्तमान अध्यक्ष दिनेश गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।


अध्यक्ष अजीत कुमार शर्मा ने कहा कि सत्र का आधा कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है और अब दोगुनी ऊर्जा के साथ समाजसेवा को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कवि सम्मेलन, राइजोर नामघर योग शिविर, ‘संस्कारशाला’, भंगागढ़ योग शिविर तथा मासिक पत्रिका ‘कामरूप दर्पण’ के सफल संचालन के लिए सभी कार्यकर्ताओं और मातृशक्ति का आभार जताया।


सचिव अनुज चौधरी ने पिछली बैठकों की कार्यवृत्त प्रस्तुत की। बैठक में वार्षिक आम सभा, मतदाता जागरूकता अभियान, रोंगाली बिहू, पर्यावरण दिवस, योग दिवस, वृद्धाश्रम सहायता, आवश्यक वस्तु वितरण तथा गोपीनाथ नगर प्राथमिक विद्यालय में वाटर प्यूरीफायर स्थापना सहित विभिन्न सेवा प्रकल्पों की रिपोर्ट और आय-व्यय विवरण सर्वसम्मति से पारित किए गए। कोषाध्यक्ष संजय घीरीया द्वारा प्रस्तुत वित्तीय विवरण को भी सदन ने ध्वनिमत से मंजूरी दी।


बैठक में अध्यक्ष अजीत कुमार शर्मा ने समाज की छिपी हुई प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से ‘एक खोज प्रतिभा की 4.0’ महा-अभियान शुरू करने की घोषणा की। इस कार्यक्रम मे राजस्थान फाउंडेशन पुर्वोत्तर का आयोजक के रुप मे सहयोग रहेगा । इसे प्रांत स्तर पर संचालित किया जाएगा। साथ ही आगामी 15 अगस्त के स्वतंत्रता दिवस समारोह और मातृशक्ति के लिए आयोजित होने वाले सिंजारा कार्यक्रम की रूपरेखा भी तय की गई।


बैठक का समापन सचिव अनुज चौधरी के धन्यवाद ज्ञापन और सामूहिक राष्ट्रगान के साथ हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें