नगांव स्पोर्ट्स एसोसिएशन का प्रीमियर कप 2026 शुरू, पहले मैच में टीम मेरून विजयी - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

नगांव स्पोर्ट्स एसोसिएशन का प्रीमियर कप 2026 शुरू, पहले मैच में टीम मेरून विजयी



पूजा माहेश्वरी


नगांव। युवा क्रिकेट खिलाड़ियों को प्रतियोगिताओं के लिए मानसिक एवं शारीरिक रूप से तैयार करने, उनकी प्रतिभा और कौशल का विकास करने तथा खेल भावना और अनुशासित आचरण की सही समझ विकसित करने के उद्देश्य से नगांव स्पोर्ट्स एसोसिएशन के क्रिकेट प्रशिक्षण केंद्र की पहल पर सोमवार से नुरुल अमीन स्टेडियम में प्रीमियर कप 2026 का शुभारंभ हुआ।


प्रतियोगिता में लड़कों की पांच आयु वर्गों—बिगिनर्स, अंडर-12, अंडर-14, अंडर-16 और अंडर-19—में कुल 14 टीमें तथा लड़कियों के वर्ग में तीन टीमें हिस्सा ले रही हैं। क्रिकेट प्रशिक्षण केंद्र के 200 से अधिक खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं।


प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन जिले के अतिरिक्त आयुक्त गोपाल शर्मा ने किया। कार्यक्रम में क्रिकेट शाखा के सचिव मृणाल कुमार हजारिका ने प्रतियोगिता के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला, जबकि एसोसिएशन के सचिव तपन कुमार दास ने स्वागत भाषण दिया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष असीम भवाल, संयुक्त सचिव अमिताभ बोरा, खेल मैदान सचिव देवजीत दास तथा असम क्रिकेट संघ के मान्यता प्राप्त प्रशिक्षक रीता बैद्य काकति और यासिनुल हक भी उपस्थित रहे।


प्रतियोगिता के पहले दिन खेले गए अंडर-16 लड़कों के मुकाबले में टीम मेरून ने टीम ग्रे को 17 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम मेरून ने 36.3 ओवर में 133 रन बनाए। पार्थिव पापन तामुली ने 47 और साहिबुर रहमान ने 20 रन का योगदान दिया। टीम ग्रे की ओर से नीलोत्पल खटनियार और विजय शाह ने दो-दो विकेट लिए।


134 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम ग्रे 23 ओवर में 116 रन पर सिमट गई। मानस ज्योति कुमार ने 43 और मनजीत गायन ने 21 रन बनाए। मेरून की ओर से साहिनूर आलम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके, जिसके लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।


प्रतियोगिता का समापन आगामी 1 अगस्त को होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें