भूपेंद्र संगीत कार्यशाला का आयोजन 24 से 26 जुलाई तक - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

भूपेंद्र संगीत कार्यशाला का आयोजन 24 से 26 जुलाई तक



गुवाहाटी, भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में उनके अमर गीतों को सही और प्रामाणिक स्वरूप में नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से न्यू आर्ट प्लेयर्स द्वारा तीन दिवसीय भूपेंद्र संगीत कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।


न्यू आर्ट प्लेयर्स के तत्वावधान में तथा भूपेन हजारिका सांस्कृतिक न्यास के सहयोग से आयोजित यह कार्यशाला 24, 25 और 26 जुलाई को गुवाहाटी स्थित एनएपी सभागार में प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगी।


कार्यशाला में असम के संगीत जगत के प्रतिष्ठित कलाकार नमिता भट्टाचार्य गोस्वामी, डॉ. सौरव महंत और रूपम भूइयां प्रतिभागियों को भूपेंद्र संगीत की बारीकियों से अवगत कराएंगे।


आयोजकों के अनुसार, कार्यशाला में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों की न्यूनतम आयु 8 वर्ष निर्धारित की गई है। इच्छुक प्रतिभागी आवेदन पत्र के साथ निर्धारित पंजीकरण शुल्क जमा कर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।


कार्यशाला का समापन 26 जुलाई को होगा। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को भागीदारी प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे। साथ ही विभिन्न कलाकारों एवं प्रतिभागियों द्वारा भूपेंद्र संगीत की विशेष प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें