शिलांग। समाजसेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करते हुए तेरापंथ महिला मंडल (तेममं), शिलांग द्वारा स्थानीय जे.आर. गोयंका अस्पताल में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सुबह से ही लोगों की लंबी कतारें देखने को मिलीं तथा बड़ी संख्या में लोगों ने इसका लाभ उठाया।
शिविर में निःशुल्क नेत्र जांच, दवाइयों का वितरण तथा चश्मों की सुविधा प्रदान की गई। उपस्थित लोगों ने तेरापंथ महिला मंडल के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी जनकल्याणकारी गतिविधियां वास्तव में सेवाभावी संस्थाओं द्वारा ही संभव हो पाती हैं।
शाम 5 बजे तक चले इस शिविर में कुल 301 लोगों का पंजीकरण किया गया, जिनमें से 251 लोगों की नेत्र जांच एवं आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया।
शिविर के दौरान तेरापंथ महिला मंडल की समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य दिनभर उपस्थित रहीं और जांच के लिए आने वाले लोगों की सुविधा एवं व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से योगदान दिया तथा इस नेक कार्य के लिए एक-दूसरे का आभार व्यक्त किया। तेरापंथ महिला मंडल का यह प्रयास समाज सेवा और मानव कल्याण की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल माना जा रहा है।









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें