सोनोवाल कछारी स्वायत्तशासी परिषद के शिक्षा विभाग द्वारा धेमाजी एवं बटघरिया परिषद क्षेत्र के वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं उच्चतर माध्यमिक परीक्षा में सफल मेधावी विद्यार्थियों को "शुभ बरुआ शैक्षिक प्रतिभा पुरस्कार", "ज्ञान विकास योजना पुरस्कार" तथा छात्रवृत्ति (जलपानी) के चेक वितरित किए गए।
बटघरिया सार्वजनिक भवन सभागार में आयोजित इस सम्मान समारोह में लखीमपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रदान बरुआ तथा सोनोवाल कछारी स्वायत्तशासी परिषद के मुख्य कार्यकारी सदस्य टंकेश्वर सोनोवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में परिषद के शिक्षा विभाग के कार्यकारी सदस्य खनिंद्र सोनोवाल, अन्य कार्यकारी एवं सामान्य सदस्य तथा सोनोवाल कछारी छात्र संघ की केंद्रीय एवं जिला समिति के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें