27 वर्षों से कांवड़ियों की निःशुल्क सेवा कर रही है आसाम धर्मशाला, 30 जुलाई से शुरू होगा 27वाँ सेवा शिविर - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

27 वर्षों से कांवड़ियों की निःशुल्क सेवा कर रही है आसाम धर्मशाला, 30 जुलाई से शुरू होगा 27वाँ सेवा शिविर



गुवाहाटी: आसाम धर्मशाला द्वारा पिछले 27 वर्षों से संचालित निःशुल्क कांवड़िया सेवा शिविर का 27वाँ संस्करण 30 जुलाई 2026 को सायं 5 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुरू होगा। वर्ष 2000 में प्रारंभ हुआ यह सेवा अभियान आज श्रद्धा, मानवता और निस्वार्थ सेवा का प्रतीक बन चुका है।


श्रावण मास में बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले कांवड़ यात्रियों के लिए आयोजित इस शिविर में गर्म जल, शुद्ध पेयजल, फलाहार, नींबू शिकंजी, नींबू चाय, सत्तू, चिकित्सा सुविधा सहित अन्य आवश्यक सेवाएँ पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। शिविर का संचालन समाज के दानदाताओं और स्वयंसेवकों के सहयोग से किया जाता है।


इस वर्ष शिविर के संचालक राम अवतार सिखवाल हैं, जबकि माखन लाल अग्रवाल और संदीप शर्मा सह-संयोजक के रूप में व्यवस्थाओं का दायित्व संभाल रहे हैं।


शिविर की विशेषता यह है कि प्रतिदिन प्रातः 3 बजे से डाक कांवड़ियों की सेवा आरंभ हो जाती है। पिछले 27 वर्षों से दीपचंद गर्ग पूरे श्रावण मास धर्मशाला में रहकर निरंतर सेवा दे रहे हैं, जिन्हें स्वयंसेवकों के लिए प्रेरणास्रोत माना जाता है।


आसाम धर्मशाला के सचिव शंकर बिड़ला ने समाज के लोगों, दानदाताओं और युवाओं से इस सेवा अभियान से जुड़कर कांवड़ यात्रियों की सेवा में सहभागी बनने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह शिविर सेवा, संस्कार और समर्पण की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें