गुवाहाटी: लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी ग्लोबल के वार्षिक शपथ ग्रहण समारोह में मोनिका बुढागोहाईं को पुनः नए सत्र के लिए अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके साथ ही रमेश राना डे को पुनः सचिव तथा दीपक धीरासरिया को पुनः कोषाध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया।
इससे पहले मोनिका बुढागोहाईं की अध्यक्षता में शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत प्रमोद गाड़ोदिया ने सभी सदस्यों को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति कृतज्ञता ज्ञापन करवाते हुए की। दीपक धीरासरिया ने सभी सदस्यों को विश्व शांति के लिए वचनबद्ध कराया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में लायंस जिला 322 जी के जिलापाल मनोज भजनका, शपथदाता के रूप में विशिष्ट अतिथि लायंस जिला 322 जी के उप जिलापाल प्रथम राजेश अग्रवाल तथा जोन चेयरपर्सन प्रतीक किल्ला उपस्थित थे। कार्यक्रम संयोजक निप्पू हालोई ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। अध्यक्षीय स्वागत संबोधन के पश्चात सचिव ने अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की।
इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष ने अपने एक वर्षीय कार्यकाल में सर्वश्रेष्ठ सदस्यों को प्रतीक-चिह्न देकर सम्मानित किया। उप जिलापाल प्रथम राजेश अग्रवाल ने नवमनोनीत अध्यक्ष मोनिका बुढागोहाईं को आगामी कार्यकाल के लिए शपथ दिलाने के पश्चात सचिव पद के लिए रमेश राना डे, कोषाध्यक्ष पद के लिए दीपक धीरासरिया, उपाध्यक्ष प्रथम संजीव गाड़ोदिया तथा उपाध्यक्ष द्वितीय दिलीप हरलालका को शपथ दिलाई।
इसके अलावा एडमिनिस्ट्रेटर पद के लिए राजेश शर्मा, जीएसटी कोऑर्डिनेटर के लिए महेश सरावगी, जीएमटी कोऑर्डिनेटर के लिए मालीराम गुप्ता, एलसीआईएफ कोऑर्डिनेटर के लिए प्रमोद गाड़ोदिया, टाइमर के पद के लिए झरना बरुआ तथा टेल ट्विस्टर के पद के लिए अर्चना हालोई को भी पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण समारोह में क्लब के चार्टर्ड प्रेसिडेंट बसंत अग्रवाल ने भी अपने संबोधन से सभी सदस्यों को उत्साहित किया। मुख्य अतिथि जिलापाल मनोज भजनका ने क्लब की गतिविधियों को और अधिक ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए कई सुझाव दिए। इस अवसर पर पूर्व जिलापाल एमपी अग्रवाल, एलएन अग्रवाल एवं बीएस राठौर ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
क्लब के सभी सदस्यों ने निवर्तमान एवं वर्तमान अध्यक्ष के रूप में मोनिका बुढागोहाईं को प्रतीक-चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर छह नए सदस्यों को जिलापाल मनोज भजनका ने शपथ दिलाई।
समारोह में लायंस जिले की प्रथम महिला प्रीति भजनका, लेखा राठौड़, रितु बंका, बेला नावका, सुनील अग्रवाल सहित कई सदस्य उपस्थित थे। लायंस ग्लोबल के उपाध्यक्ष प्रथम संजीव गाड़ोदिया के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें