मध्य असम कोच राजवंशी छात्र संघ ने शिवसागर के 300 बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मध्य असम कोच राजवंशी छात्र संघ ने शिवसागर के 300 बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की

 


सोयल खेतान, रोहा


शिवसागर में आई प्रलयंकारी बाढ़ से जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है। बाढ़ की चपेट में आने से अनेक लोगों के घर-द्वार जलमग्न हो गए, जिससे उन्हें अपने घर छोड़कर ऊंचे स्थानों पर जाने के लिए विवश होना पड़ा। बाढ़ पीड़ितों की दुर्दशा को देखते हुए सरकारी पक्ष के साथ-साथ राज्य के विभिन्न दलों, संगठनों, संस्थाओं एवं प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधि लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर राहत सहायता प्रदान कर रहे हैं।


इसी क्रम में मध्य असम कोच राजवंशी छात्र संघ के अध्यक्ष परेश चंद्र डेका और सचिव रातुल राजवंशी के नेतृत्व में नौगांव एवं रोहा कोच राजवंशी छात्र संघ के प्रतिनिधियों सहित एक दल रविवार रात 11 बजे रोहा से 70 कार्टन पानी की बोतलें तथा 300 बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए विभिन्न अत्यावश्यक सामग्री लेकर शिवसागर के लिए रवाना हुआ।


दल ने प्रातः शिवसागर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर पीड़ित परिवारों से बातचीत की, उनका हालचाल जाना तथा उन्हें ढांढस बंधाते हुए बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें