चेतना लेडीज क्लब का दो दिवसीय 'आमंत्रण' राखी मेला शुरू - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

चेतना लेडीज क्लब का दो दिवसीय 'आमंत्रण' राखी मेला शुरू



समाजसेवा के क्षेत्र में पिछले तीन दशकों से सक्रिय चेतना लेडीज क्लब द्वारा आयोजित दो दिवसीय 'आमंत्रण' राखी मेले का शुभारंभ सोमवार को आठगांव स्थित होटल मिलेनियम में हुआ। फैशन एवं लाइफस्टाइल पर आधारित इस प्रदर्शनी-सह-बिक्री के पहले ही दिन महिलाओं और युवतियों की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे आयोजन को उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली।


मेले का उद्घाटन भगवान गणेश के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विभिन्न महिला संगठनों की पदाधिकारियों ने उपस्थित होकर आयोजन की सराहना की और इसे शहर की प्रमुख प्रीमियम प्रदर्शनी में से एक बताया। उन्होंने कहा कि मेले में उपलब्ध नए फैशन और लाइफस्टाइल कलेक्शन महिलाओं एवं युवतियों को विशेष रूप से आकर्षित कर रहे हैं।


क्लब की अध्यक्ष रेणु मंगलुनिया ने बताया कि मेले में मुंबई, कोलकाता, सिलीगुड़ी, जयपुर, दिल्ली, बरपेटा सहित स्थानीय महिला उद्यमियों ने अपने स्टॉल लगाए हैं। सचिव मीना धानुका के अनुसार, प्रदर्शनी में डिजाइनर राखियां, फैंसी साड़ियां, बुटीक निर्मित सलवार-सूट, बेडशीट, बेड कवर, फैशन एसेसरीज, घरेलू सजावट की सामग्री तथा महिलाओं की दैनिक जरूरतों से जुड़ी अनेक वस्तुएं उचित मूल्य पर उपलब्ध हैं।


कोषाध्यक्ष सुधा बजाज ने बताया कि आगामी रक्षाबंधन और अन्य त्योहारों को ध्यान में रखते हुए मेले में डिजाइनर राखियों, आकर्षक उपहारों और उपयोगी घरेलू सामान की विशेष श्रृंखला प्रस्तुत की गई है।


क्लब की वरिष्ठ सदस्य मंजु जालान ने बताया कि मेले का समापन मंगलवार को होगा। उन्होंने कहा कि मेले से प्राप्त होने वाली पूरी आय विभिन्न सामाजिक एवं मानव सेवा कार्यों में खर्च की जाएगी।


जनसंपर्क अधिकारी अन्नु अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष ऊपरी असम में आई भीषण बाढ़ को देखते हुए क्लब ने बाढ़ पीड़ितों की सहायता का भी संकल्प लिया है। इसके लिए प्रदर्शनी में आने वाले आगंतुकों से भी राहत कार्यों में सहयोग करने की अपील की जा रही है।


दो दिवसीय राखी मेले को सफल बनाने के लिए चेतना लेडीज क्लब की सभी सदस्याएं सक्रिय रूप से आयोजन में जुटी हुई हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें