नव सुरुज संघ ने प्रथम स्थापना दिवस 5नामघरों को प्रदान किया सिलिंग पंखे - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

नव सुरुज संघ ने प्रथम स्थापना दिवस 5नामघरों को प्रदान किया सिलिंग पंखे



नव सुरुज संघ ने आज प्रथम वार्षिक स्थापना दिवस मनाया और 5नामघरों को सिलिंग पंखे प्रदान किया।


  रोहा के 11युवकों द्वारा एक वर्ष पहले स्थापित नव सुरुज संघ विभिन्न सामाजिक कार्य करते आने के क्रम में आज रोहा आदर्श शिशु विकास केंद्र में नव सुरुज संघ ने अपना प्रथम वार्षिक स्थापना दिवस के उपलक्ष में दिन 11बजे सुधाकंठ डॉ भुपेन हजारिका और हार्टथ्रुब जुबिन गर्ग के प्रतिचित्र के समक्ष समाजकर्मी देगेश्वर हजारिका ने द्वीप प्रज्वलन और उपस्थित सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित कर शुभारंभ करने के साथ ही रोहा हायरसेकेंडरी के पूर्व प्राचार्य कमल चंद्र शर्मा के अध्यक्षता और नव सुरुज संघ सचिव असीम हाजरिका के उद्देश्य व्याख्या के साथ आयोजित सभा में प्रथम वार्षिक स्थापना दिवस के उपलक्ष में क्षेत्र के 5नामघरों को 5सिलिंग पंखे प्रदान किया। सभा में समाजकर्मी प्रदीप सईकीया, पूर्व पुलिस अधिकारी वज्यंत दास, गणेश नाथ, पूर्व हिंदी शिक्षक, भास्कर्ज्य शिल्पी सुरेंद्र कुमार नाथ, तरुण चंद्र नाथ ने सभा को सम्बोधित कर संघ के उक्त पदक्षेप कि भरपुर प्रशंसा की। स्थापना दिवस के उपलक्ष में नव सुरुज संघ के अध्यक्ष सुरेन कुमार नाथ, उपाध्यक्ष ललित नाथ, वित्त सचिव दिवाकर पातर, दिपु दास, व्यवस्थापक रुपज्योति बोरा, प्रवीण नाथ सहित संघ के प्रतिनिधि और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें