‘वर्तमान युग में अणुव्रत की प्रासंगिकता’ विषय पर संगोष्ठी आयोजित - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

‘वर्तमान युग में अणुव्रत की प्रासंगिकता’ विषय पर संगोष्ठी आयोजित



विश्व को अणुबम नहीं, अणुव्रत की आवश्यकता : मुनि आनंद कुमार ‘कालू’


गुवाहाटी, अणुव्रत समिति गुवाहाटी के तत्वावधान में कालापहाड़ स्थित निलेश पगारिया के निवास पर ‘वर्तमान युग में अणुव्रत की उपयोगिता’ विषयक संगोष्ठी का आयोजन आचार्य महाश्रमण के सुशिष्य मुनि आनंद कुमार ‘कालू’ एवं सहवर्ती मुनि विकास कुमार (ठाणा-2) के पावन सान्निध्य में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया।


कार्यक्रम की शुरुआत णमोकार महामंत्र के सामूहिक उच्चारण से हुई। पगारिया परिवार ने मुनिश्री का स्वागत किया तथा मीना पगारिया ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। निलेश पगारिया ने स्वागत भाषण दिया और परिवार के सदस्यों के साथ प्रेरणादायी गीतिका प्रस्तुत की। अणुव्रत समिति के सदस्यों ने सामूहिक रूप से अणुव्रत गीत का संगान किया।


अणुविभा के असम-त्रिपुरा राज्य प्रभारी छत्तर सिंह चौरड़िया ने अणुव्रत आचार संहिता का वाचन किया। समिति उपाध्यक्ष सरोज बरड़िया ने स्वागत वक्तव्य दिया तथा अणुविभा के कार्यकारिणी सदस्य बजरंग बैद ने वर्तमान समय में अणुव्रत की आवश्यकता और उसके व्यावहारिक महत्व पर प्रकाश डाला।


अपने मंगल उद्बोधन में मुनि आनंद कुमार ‘कालू’ ने कहा कि आज की दुनिया हिंसा, अशांति, नैतिक पतन और अविश्वास से जूझ रही है। ऐसे समय में स्थायी समाधान अहिंसा, संयम, सत्य और मैत्री पर आधारित अणुव्रत दर्शन ही दे सकता है। उन्होंने कहा, “विश्व को अणुबम की नहीं, अणुव्रत की आवश्यकता है।”


कार्यक्रम में तेरापंथ युवक परिषद गुवाहाटी के मंत्री अंकुश माहनोत ने आगामी एटीडीसी कार्ड अवलोकन कार्यक्रम की जानकारी दी और बताया कि यह आयोजन भी मुनिश्री के सान्निध्य में विधायक विजय गुप्ता की उपस्थिति में होगा।


इस अवसर पर अणुव्रत समिति के पूर्व अध्यक्ष बजरंग डोसी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन मंत्री रंजना बरड़िया ने किया तथा अंत में प्रचार-प्रसार मंत्री दीपक सेठिया ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।


संगोष्ठी में तेरापंथी सभा, तेरापंथ महिला मंडल, तेरापंथ युवक परिषद, तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम और अणुव्रत समिति सहित विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें