होजाई में 9 युवतियों की सराहनीय पहल: नाटक के जरिए बाल श्रम और बाल शोषण के खिलाफ जगाई अलख - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

होजाई में 9 युवतियों की सराहनीय पहल: नाटक के जरिए बाल श्रम और बाल शोषण के खिलाफ जगाई अलख

 


रमेश मुन्दड़ा 


होजाई: होजाई जिले की नौ युवतियों ने समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से एक सराहनीय कदम उठाया है। 'कृष्ण बोरा बीएड कॉलेज' की डी.एल.एड. चतुर्थ सेमेस्टर की इन 9 छात्राओं ने बाल श्रम और बाल शोषण जैसे गंभीर मुद्दों पर लोगों को सचेत करने के लिए एक विशेष जागरूकता शिविर और नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। ​यह कार्यक्रम जिले के दूर-दराज और अंदरूनी इलाके में स्थित हवाईपुर प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में आयोजित किया गया था। गांव के स्थानीय लोगों ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और युवतियों के इस प्रयास की सराहना की। ​​जागरूकता शिविर के दौरान नारगिस सुल्ताना, नेहा यादव, आंचल कुमारी, रश्मि ठाकुर, सुष्मिता चौहान, रूमा चौहान, अनिता चौहान, आंसू चौहान और प्रिविना लांगथासा ने एक भावुक और प्रभावकारी नाटक प्रस्तुत किया। नाटक के माध्यम से दिखाया गया कि किस तरह बाल मजदूरी बच्चों के भविष्य को अंधकार में धकेलती है और इसके खिलाफ समाज का एकजुट होना कितना जरूरी है। ​कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में स्थानीय शिक्षक राजेन ठाकुर, शत्रुघ्न चौहान और टीकाराम उपस्थित रहे। अतिथियों ने छात्र-छात्राओं को इस कदम को अनुकरणीय बताते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी निभाना ही एक अच्छे शिक्षक की सच्ची पहचान है। ​ छात्राओं की इस पहल की सभी ने प्रशंसा की और बाल शोषण के प्रति शून्य सहनशीलता अपनाने का संकल्प लिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें