श्री मार्तण्ड फाउंडेशन की सत्र 2026–27 की नई कार्यकारिणी गठित - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

श्री मार्तण्ड फाउंडेशन की सत्र 2026–27 की नई कार्यकारिणी गठित



गुवाहाटी, श्री मार्तण्ड फाउंडेशन की संस्थापक, निदेशक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. कनक लता जैन की अध्यक्षता मे एक आभासी आम सभा का सफल आयोजन किया गया।


बैठक में डॉ. कनक लता जैन ने संस्था के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्री मार्तण्ड फाउंडेशन भारतीय साहित्य, संस्कृति, कला तथा महिला एवं बाल विकास के क्षेत्र में समर्पित भाव से कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है।


सभा में उपस्थित सदस्यों ने अपने सार्थक एवं रचनात्मक सुझाव प्रस्तुत किए तथा संस्था के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए पूर्ण सहयोग, सक्रिय सहभागिता एवं समर्पण का आश्वासन दिया। बैठक के अंत में सर्वसम्मति से सत्र 2026–27 की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया तथा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रौनक सेठिया ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ प्रेषित की। श्री मार्तण्ड फाउंडेशन के संगठन विस्तार एवं सेवा कार्यों को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। 


जिसमे राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य डॉ० कनक लता जैन,रौनक सेठिया, गुवाहाटी, वैभव सेठिया, हरियाणा, मेघ राज श्रीमाल, बाड़मेर, तारा सेठिया, गोलकगंज, अशोक सिंह धाकरे, भरतपुर, प्रवेंद्र पंडित, अजमेर राकेश जैन व पवन जैन, बेंगलुरु तनसुख लाल बेद, पटना पुष्प सिंह, दिल्ली। 

इसके अलावा प्रदेश व जिला अध्यक्ष के लिए प्रवेंद्र पंडित को अध्यक्ष, राजस्थान, तारा सेठिया को अध्यक्ष गोलकगंज (असम), कमल जैन (एडवोकेट) को अध्यक्ष कोलकाता, वैशाली आडेसरा को अध्यक्ष गुजरात, रश्मि निर्मल कुमार को अध्यक्ष, मुंबई, रुपेश कुमार को अध्यक्ष, बिहार, डॉ. विनय कुमार दुबे अध्यक्ष, औरंगाबाद इंदु सिन्हा इंदु को अध्यक्ष, रतलाम, सुष्मिता झा को अध्यक्ष, नोएडा, डॉ. कीर्ति जैन को अध्यक्ष, खरगोन, योगेश चंद्र बृजवासी को अध्यक्ष, उत्तराखंड, अम्बिका आर्या को जिला अध्यक्ष नजफगढ़ (नई दिल्ली) का पदभार दिया गया। इसके अलावा सौमित्रम को प्रभारी साहित्यिक प्रकोष्ठ (असम), अंशु अपराजिता को प्रभारी वाराणसी, दिव्या को प्रभारी कटिहार, अनिल जैन को प्रभारी झालावाड़, मधुकांत ठाकुर को प्रभारी अररिया, उमेश जैन को प्रभारी अलीगढ़, डॉ० गायत्री कोंपल "चन्नाया" को प्रभारी, कोटा, संतोष अग्रवाल को प्रभारी (नरसिंहपुर), डॉ. पूर्णिमा बाला श्रीवास्तव (बेतिया) को प्रभारी, बाल विकास प्रकोष्ठ डॉ. ललित फरक्या 'पार्थ' को प्रभारी, मंदसौर (मध्य प्रदेश), मेघराज श्री श्रीमाल को प्रभारी, बाड़मेर का पदभार दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें