इलाज के अभाव में जिंदगी से जूझ रहे जदूमनी नाथ, पेड़ से गिरने के बाद आर्थिक तंगी बनी सबसे बड़ी बाधा - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

इलाज के अभाव में जिंदगी से जूझ रहे जदूमनी नाथ, पेड़ से गिरने के बाद आर्थिक तंगी बनी सबसे बड़ी बाधा



सोयल खेतान, रोहा


टूटे फुटे झोपड़ी घर में रहने को विवश, सीएम और विधायक से लगाई सहायता की गुहार।


मनुष्य जीवन में कब कैसी मुशिबत आ जाये यह कोई नही जानता, ऐसी एक घटना घटित हुई है रोहा के आर्थिक तौर पर दुर्बल जदूमनी नाथ के साथ। एक तरफ शाररीक अस्वस्थता, दुसरी और उच्च चिकित्सा के लिए रुपये पैसों की चिंता साथ ही घर की हालत भी काफी जर्जर है।

रोहा दिघलदरी काकोतिगांव निवासी तथा दिनदिहाडी कर जैसे तैसे परिवार का लालन पोषण करने वाले जदूमनी नाथ एक महिने पहले आम पेड पर लकडी काटने के लिए चढा परंतु पेड से गिर जाने पर जदूमनी की कमर और पैर में काफी चोट लगी, और गंभीर रुप से घायल हो गया था। एक महिने से विस्तर पर ही समय बिताने को विवश है।

जदूमनी नाथ और पत्नी रेनू देवी दिनदिहाडी कर जैसे तैसे दो पुत्री सहित परिवार का लालन पोषण करते थे परंतु जदूमनी नाथ की इस हालत से पैर तले जमीन खीसक गयी है। एक टुटी फुटी जर्जर झोपडी में दो पुत्रीयों को लेकर काफी कष्टमय जीवन बिताने को विवश आर्थिक तौर पर दुर्बल, परिवार पैसौं की किल्लत के चलते जदूमनी का उच्च चिकित्सा नही करा पा रहे है। इसलिए पत्नी रेनू देवी ने मुख्यमंत्री डॉ हिमंत विश्व शर्मा, विधायक शशीकांत दास सहित सभी से सहायता की अपील की है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें