सोयल खेतान, रोहा
स्वर्णलता भुँया को जिला और द्विपीका हजारिका दास को रोहा तहसील महिला पतंजलि योग समिति प्रभारी नियूक्त
सौ घंटे का सह शिक्षक प्रशिक्षण शिविर कल से
नौगांव जिला और रोहा तहसील महिला पतंजलि योग समिति की नयी समिति गठन की गयी
पतंजलि हरिद्वारा के तत्वावधान, रोहा पतंजलि योग समिति के संचालन में रोहा पंडित गोपीनाथ बरदलै विद्यापीठ में होने वाले दैनिक योगाभ्यास शिविर में आज राज्यिक महिला पतंजलि प्रभारी ललिता ब्रह्म की उपस्थिति और राज्यिक कार्यकारिणी लिलि संदिकै के संचालन में आयोजित सभा में पुरानी समिति भंग कर नयी समिति गठन की गयी।
सभा में योग प्राणायाम के प्रचार प्रसार सहित विभिन्न विषयों पर विचार विमर्श करने के साथ ही सर्वसम्मति से रोहा खाईगढ योग शिविर मुख्य संचालिका स्वर्णलता भूँया को प्रभारी, पुतुली मुदै, द्विप्ती सईकीया को सलाहकार, रानु दास को सह प्रभारी के तौर पर चयन कर नौगांव जिला तहसील महिला पतंजलि योग समिति गठन करने के साथ ही द्विपीका हजारिका दास को प्रभारी, जयश्री दास को सह प्रभारी के तौर पर चयन कर रोहा तहसील महिला पतंजलि योग समिति गठन की गयी। सभा में नौगांव जिला तहसील महिला पतंजलि योग समिति पूर्व प्रभारी रुपज्योति देवी, सह प्रभारी पुतुली मुदै, नौगांव जिला भारत स्वाभिमान ट्रस्ट सलाहकार तथा योगाचार्य रामनिवास शर्मा, प्रभारी सुनील हजारिका, सचिव कमल चंद्र शर्मा, सह प्रभारी अरुप कुमार वैश्य, जिला कार्यालय प्रभारी विनोबा राजखोबा, सह कार्यालय प्रभारी हेमंत विकास डेका, जिला संवाद प्रभारी सोयल खेतान सहित नौगांव जिला, रोहा पतंजलि योग समिति, जिला स्वाभिमान ट्रस्ट के प्रतिनिधि, साधक, साधिका सहित रोहा पतंजलि योग समिति के अंतर्गत विभिन्न शाखा शिविरों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। साथ दी जानकारी के अनुसार 1जुलाई से सौ घंटे का सह योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ होगा।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें