सोयल खेतान, रोहा
रोहा वामुनिजान हायरसेकेंडरी में शप्तधारा योजना के तहत आयोजित योगधारा कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने हिस्सा ले योगाभ्यास किया।
विद्यार्थियों को योग के प्रति आग्रही करने और शारीरिक, मानसिक तौर सबल करने के उद्देश्य से कपिली शिक्षा प्रखंड के अंतर्गत रोहा वामुनिजान हायरसेकेंडरी में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के सप्तधारा योजना के तहत आयोजित योगधारा कार्यक्रम में योग शिक्षक संजय कुमार काकोति ने विद्यालय के कक्षा छठी से दसवीं के विद्यार्थियों को योग प्राणायाम से होने वाले उपकारों के बारे में अवगत कराने के साथ ही विद्यार्थियों को कपालभाती, उदग्रीव, उलोमविलोम सहित कई मुख्य योग कराया गया।
साथ ही संजय काकोति ने बताया की योग प्राणायाम के जरिए मादकद्रव्यों से छुटकारा पा सकते है। विद्यालय प्राचार्य जूनमनी दास ने राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा के ईस पदक्षेप की प्रशंसा की।
ईस अवसर पर विद्यालय संचालन समिति अध्यक्ष रोबिन भट्ट, उपाध्यक्ष रमेश नाथ सहित शिक्षक, शिक्षिका, विद्यार्थी, कर्मचारी और सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित थे।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें