गुवाहाटी, भारत सरकार के जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री श्री जुअल ओराम एवं असम सरकार के स्कूली शिक्षा, उच्च शिक्षा, जनजातीय कार्य (मैदानी) तथा सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कैबिनेट मंत्री डॉ. रनोज पेगु की गरिमामयी उपस्थिति में गुवाहाटी स्थित वरिष्ठ समाजसेवी बासु दम्मानी के निवास पर एक आत्मीय एवं औपचारिक मुलाकात आयोजित हुई।
इस अवसर पर माहेश्वरी सभा, गुवाहाटी की ओर से दोनों मंत्रियों का पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पूर्वोत्तर सभा के अध्यक्ष बासु दम्मानी ने सभी अतिथियों का परिचय कराया और उपस्थित जनों का स्वागत किया।
बैठक में माहेश्वरी सभा के सलाहकार रमेश चांडक, संयुक्त मंत्री नारायण गट्टानी, अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी युवा संगठन के पूर्वाचल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महावीर चांडक, युवा संगठन के निवर्तमान कोषाध्यक्ष जीतेन्द्र चित्तलांगिया तथा सुभाष दम्मानी सहित समाज के अनेक गणमान्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
शिष्टाचार भेंट के दौरान समाज के प्रतिनिधियों और दोनों मंत्रियों के बीच सामाजिक सरोकारों, संगठनात्मक गतिविधियों, जनजातीय कल्याण, शिक्षा तथा क्षेत्रीय विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत एवं सकारात्मक चर्चा हुई। सभी ने समाज और प्रदेश के समग्र विकास के लिए आपसी सहयोग एवं समन्वय को और सुदृढ़ करने पर बल दिया।
यह सौहार्दपूर्ण मुलाकात आपसी संवाद, सामाजिक सहभागिता और विकासोन्मुखी विचार-विमर्श का एक महत्वपूर्ण अवसर साबित हुई।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें