श्री राजस्थानी ब्राह्मण समाज की कार्यकारिणी का गठन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

श्री राजस्थानी ब्राह्मण समाज की कार्यकारिणी का गठन



शिलांग, शिलांग में पिछले कई वर्षों से गठित श्री राजस्थानी ब्राह्मण समाज की कार्यकारिणी का समय-समय पर बदलाव होता है और उसी के तहत श्री राजस्थानी ब्राह्मण समाज की नई कार्यकारिणी का गठन रविवार को मंच पर विराजमान नव निर्वाचित अध्यक्ष श्रीमान पवन जी शर्मा, श्रीमान मुकेश जी शर्मा, श्रीमान प्रहलाद जी शर्मा, श्रीमान बंजर लाल जी शर्मा, संजीव शर्मा के नेतृत्व में 21 सदस्यों का चयन रविवार को श्री राजस्थानी विश्राम भवन में हुआ जहां पर काफी समाज बंधुओं की उपस्थिति रही इस दौरान नई कार्यकारिणी में पवन शर्मा अध्यक्ष, पवन दाधीच कुकनवाली उपाध्यक्ष, संजय शर्मा महामंत्री, संदीप नवाल उप महामंत्री, शिव प्रसाद दाधीच कोषाध्यक्ष, सजुं माटोलिया उप कोषाध्यक्ष, रामोतार रणंवा संगठन मंत्री, आशुतोष दाधीच उप संगठन मंत्री वहीं बनवारीलाल दाधीच, निर्मल शर्मा, मुरारीलाल भाटिवाड, प्रमोद जोशी, बाबुलाल शर्मा, सुभाष शर्मा, प्रवीण पारीक, राजेश दाधीच, देवकी शर्मा, अरुण शर्मा, राजेश रुथंला, विष्णू शर्मा जुगल बसिंया को कार्यकारिणी में शामिल किया गया। वहीं पर सभी कार्यकारिणी सदस्यों को सपथ दिलाईं गईं, एवं सभी ने चाय-नाश्ता जलपान किया। मंच पर विराजमान सभी महानुभावों ने सभी को धन्यवाद दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें