लायंस क्लब ऑफ शिलांग ऑर्किड द्वारा सफलतापूर्वक शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लायंस क्लब ऑफ शिलांग ऑर्किड द्वारा सफलतापूर्वक शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन



शिलांग, लायंस क्लब ऑफ शिलांग ऑर्किड द्वारा एक भव्य शतरंज प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया, जिसमें कुल 106 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों एवं युवाओं में शतरंज के प्रति रुचि बढ़ाना, बौद्धिक विकास को प्रोत्साहित करना तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना था।


क्लब के चेयरमैन श्री गौरव चौखानी के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रतियोगिता की जानकारी क्लब के अध्यक्ष श्री संजय कुमार जसरासरिया ने दी। प्रतियोगिता को तीन वर्गों में आयोजित किया गया

अंडर-11,11 से 16 वर्ष

16 वर्ष एवं उससे अधिक (ओपन फॉर ऑल)

प्रत्येक वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त, प्रत्येक वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली एक महिला प्रतिभागी को विशेष महिला पुरस्कार के अंतर्गत नकद पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि श्री लायन कमल जी झुनझुनवाला ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए तथा सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी उत्साह के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का समापन लायंस क्लब ऑफ शिलांग ऑर्किड के अध्यक्ष श्री संजय कुमार जसरासरिया द्वारा दिए गए वोट ऑफ थैंक्स के साथ हुआ। उन्होंने मुख्य अतिथि, प्रतिभागियों, अभिभावकों, आयोजन समिति एवं सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में उनके योगदान की सराहना की।

यह प्रतियोगिता प्रतिभागियों के उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना के कारण अत्यंत सफल रही तथा भविष्य में भी लायंस क्लब ऑफ शिलांग ऑर्किड समाजहित में ऐसे प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें