गुवाहाटी, लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी उमंग ने असम सरकार के असम कौशल विकास मिशन के सहयोग से क्लब की अध्यक्ष अनीता लोहिया, सचिव अर्चना अग्रवाल और कोषाध्यक्ष रेनू अग्रवाल के नेतृत्व में सक्षम कार्यक्रम के अंतर्गत बोंडा में स्थाई प्रकल्प हाथ की कढ़ाई कार्यशाला का उद्घाटन किया एवं सिलाई में प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को मुख्य अतिथि सूरज बागला एवं मनोज भजनका के हाथों से प्रमाण पत्र वितरित किया गया। इसके अलावा बोंडा के स्थानीय लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवा प्रकल्प के अंतर्गत नेत्र जांच व मधुमेह जांच शिविर भी लगाया गया तथा स्नेह भोज कार्यक्रम के अंतर्गत सभी गांव वासियों को भोजन करवाया गया। इस अवसर पर पायल चढ्ढा, सीमा सोनी, नीलम जालान, मधु बंका, स्वाति सुराणा, रीना गंगवाल के अलावा अन्य सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजिका कीर्ति अग्रवाल ने किया।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें