गुवाहाटी, मारवाड़ी युवा मंच, गुवाहाटी ग्रेटर द्वारा लीगेसी ऑफ लीडरशीप विषय पर प्रेरणादायी सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मंच के पूर्व अध्यक्ष गौरव शर्मा ने अपने नेतृत्व अनुभव, संघर्ष और संगठनात्मक यात्रा से जुड़े महत्वपूर्ण प्रसंग साझा किए।
उन्होंने जीवन में संतुलन, तनाव प्रबंधन, परिवार के प्रति दायित्व, सही निर्णय लेने की क्षमता तथा बच्चों में श्रेष्ठ संस्कार विकसित करने जैसे विषयों पर अपने विचार रखे। मूसलाधार बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष कार्यक्रम में उपस्थित रहे। शाखा जनसंपर्क अधिकारी प्रतीक अग्रवाल ने बताया कि सत्र के बाद मंच की चौथी कार्यकारिणी बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें आगामी सामाजिक एवं सेवा गतिविधियों पर चर्चा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कार्यक्रम को सदस्यों ने अत्यंत प्रेरणादायी एवं उपयोगी बताया।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें