नॉर्थ लखीमपुर प्रेस क्लब में जिला भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

नॉर्थ लखीमपुर प्रेस क्लब में जिला भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस



असम सरकार के बजट को बतायाआधारभूत संरचना के विकास और समग्र प्रगति को गति देने वाला बजट


भारतीय जनता पार्टी, लखीमपुर जिला समिति की ओर से आज सोमवार को नॉर्थ लखीमपुर प्रेस क्लब में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई।

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में रंगानदी विधानसभा क्षेत्र के विधायक ऋषिराज हजारिका, बिहपुरिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक भूपेन बोरा, जिला भाजपा अध्यक्ष श्यामल शर्मा, जिला महासचिव शांतनु बुढ़ागोहाईं तथा जितेन दत्ता उपस्थित रहे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजपा नेताओं ने जनकल्याणकारी बजट और विकास योजनाओं की दी जानकारी देते हुए असम सरकार द्वारा विधानसभा के बजट सत्र में प्रस्तुत जनकल्याणकारी बजट की प्रमुख विशेषताओं, विकासोन्मुखी योजनाओं और उनके आम जनता पर पड़ने वाले व्यापक सकारात्मक प्रभावों की जानकारी दी गई। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने राज्य सरकार की विकासपरक नीतियों और जनहितकारी योजनाओं को जनता के लिए लाभकारी बताते हुए उनके प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला। भाजपा नेताओं ने कहा कि राज्य सरकार का बजट आम जनता के कल्याण, आधारभूत संरचना के विकास और समग्र प्रगति को गति देने वाला बजट है। उन्होंने सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी दोहराया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें