सोयल खेतान, रोहा
सुभाख, रोहा के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय खोल वादन कार्यशाला का आज समापन हुआ।
वर्ष 2022 में शिक्षित युवकों द्वारा स्थापित सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था सुभाख, रोहा के तत्वावधान में पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण सहित विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं। इसी क्रम में गत छह महीनों से खोल वादन प्रशिक्षण केंद्र संचालित कर बच्चों को खोल वादन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
बच्चों की ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के दौरान रोहा बाजार स्थित श्री दुर्गा मंदिर परिसर में सुभाख प्रांगण में गत 23 जुलाई से चल रही पांच दिवसीय ग्रीष्मकालीन खोल वादन कार्यशाला का आज समापन हुआ।
आज दोपहर 1 बजे आयोजित समापन समारोह का शुभारंभ कार्यशाला के प्रशिक्षक एवं खोल वादक शुभजीत सैकिया तथा वरिष्ठ पत्रकार सोयल खेतान द्वारा दीप एवं धूप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद पांच दिनों तक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे नन्हे-मुन्ने बच्चों ने खोल वादन की प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों ने खोल वादन का प्रशिक्षण प्राप्त करने पर खुशी व्यक्त की।
समापन समारोह में सुभाख, रोहा के संस्थापक निरुपम कलिता सहित नन्हे-मुन्ने बच्चे, उनके अभिभावक तथा सुभाख के सदस्य एवं सदस्या उपस्थित थे।









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें