गुवाहाटी: कुंडिल नगर स्थित श्री शनि मंदिर कंस्ट्रक्शन कमेटी द्वारा स्वर्गीय आनंद कुमार गुप्ता की स्मृति में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवा एवं श्री शनि मंदिर निर्माण में सहयोग देने वाले सहयोगियों को सम्मानित किया गया।
समिति की अध्यक्ष गीता डेका एवं महासचिव गोबिंदा चंद्र कलिता की उपस्थिति में आयोजित समारोह में बताया गया कि श्रीमती शारदा देवी गुप्ता "जहाँ ज़रूरत, वहाँ हम" सेवा अभियान के माध्यम से स्वर्गीय आनंद कुमार गुप्ता के सेवा कार्यों को आगे बढ़ा रही हैं। अभियान की संस्थापक निशा गुप्ता एवं शिल्पा जिंदल हैं।
इस अवसर पर श्री अमित गुप्ता एवं श्रीमती श्वेता गुप्ता (बेंगलुरु) को श्री शनि मंदिर निर्माण में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए "टोकन ऑफ एप्रिसिएशन" प्रदान कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने सेवा, सहयोग और मानवीय मूल्यों को समाज में आगे बढ़ाने का आह्वान किया।









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें