नव्या लेडीज़ क्लब की 'डोरी' प्रदर्शनी संपन्न, महिलाओं की रचनात्मकता और उद्यमिता को मिला मंच - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

नव्या लेडीज़ क्लब की 'डोरी' प्रदर्शनी संपन्न, महिलाओं की रचनात्मकता और उद्यमिता को मिला मंच

 


गुवाहाटी, महिलाओं की अग्रणी सामाजिक संस्था नव्या लेडीज़ क्लब द्वारा आयोजित 'डोरी' प्रदर्शनी का आयोजन उत्साह, गरिमा और भव्यता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रदर्शनी में महिलाओं की रचनात्मकता, उद्यमिता और नवीन फैशन संग्रह की आकर्षक झलक देखने को मिली।


कार्यक्रम का सफल नेतृत्व संगीता बाजोरिया, रितु सुल्तानिया, श्रेया मस्करा, ज्योति भूत, रेखा दमानी, मीनाक्षी शर्मा, नीता गोयंका, कविता शर्मा एवं मेघा अग्रवाल ने किया।


इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष रितु सराफ, सचिव रूपाली हिम्मतसिंहका, कोषाध्यक्ष मनीषा मोदी सहित क्लब की सभी सदस्याएं उपस्थित रहीं।


कार्यक्रम में संतोष शर्मा एवं सरला काबरा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुईं, जबकि पुष्पा खेमका, मुक्ता कसेरा, लीला भूरट, पायल भरततिया, रेनू देवड़ा एवं बेला नाउका ने मुख्य अतिथि के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।


प्रदर्शनी में विभिन्न आकर्षक स्टॉल, हस्तनिर्मित उत्पाद, लाइफस्टाइल एवं नवीनतम फैशन संग्रह लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। बड़ी संख्या में आगंतुकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर उत्पादों की सराहना की।


अतिथियों ने आयोजन की प्रशंसा करते हुए नव्या लेडीज़ क्लब की टीम को सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। क्लब की सभी सदस्याओं के सहयोग से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें