रोहा के वामुनिजान और मठरवडी विद्यालय में साईंस लेव्रोटरी का उद्घाटन किया विधायक शशीकांत दास ने - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रोहा के वामुनिजान और मठरवडी विद्यालय में साईंस लेव्रोटरी का उद्घाटन किया विधायक शशीकांत दास ने



सोयल खेतान, रोहा


रोहा विधानसभा समष्टि के विधायक शशीकांत दास ने वामुनिजान और मठरवडी विद्यालय में नवनिर्मित गणित और विग्यानगार का उद्घाटन किया।

रोहा के विधायक शशीकांत दास ने आज सकलाघाट, बेबेजिया, बरकुला हायरसेकेंडरी में अनुष्टित कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के क्रम में रोहा वामुनिजान हायरसेकेंडरी और रोहा मठरबडी रामजांगआटी शंकरदेव उच्च माध्यमिक विद्यालय में नवनिर्मित गणित और विग्यानगार का उद्घाटन कर मुख्यमंत्री डॉ हिमंत विश्व शर्मा नेतृत्वाधीन राज्य सरकार शिक्षा विभाग द्वारा विद्यालयों के विकास हेतु लिए जा रहे पदक्षेपों पर प्रकाश डालते हुवे वामुनिजान हायरसेकेंडरी को आईआरडीएफ के तहत नवरुप में निर्माण करने का आश्वासन दिया। साथ ही रामजांगआटी शंकरदेव उच्च माध्यमिक विद्यालय के वार्षिक क्रीड़ा पुरस्कार वितरण और मेधावी विद्यार्थियों को अभिनंदन कर बधाईयां दी।

ईस अवसर पर जिला परिषद सदस्या जोनालिम दास डेका, शहरी गांव पंचायत अध्यक्ष सुरुज डेकाराजा, दीघलिआटी गांव पंचायत अध्यक्षा रचिता कोंवर, शिक्षा विभाग अभियंता दीपक नाथ, समाजकर्मी जनार्दन सईकीया, सेवानिवृत्त शिक्षक थुलेश्वर दास विद्यालयों के शिक्षक, शिक्षिका, विद्यार्थी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें