रोहा के जोंगाल बलहू पर्यटन स्थल का पर्यटन मंत्री ने किया निरीक्षण - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रोहा के जोंगाल बलहू पर्यटन स्थल का पर्यटन मंत्री ने किया निरीक्षण



पूजा माहेश्वरी


जल्दी काम पूरा करने का अंजता नेओग ने दिए निर्देश 

        

नगांव, नगांव जिला तथा राज्य के पर्यटन क्षेत्र को अधिक आकर्षक रूप में विकसित करने और तिवा समुदाय के ऐतिहासिक वीर जोंगाल बलहू की अमर स्मृति को चिरस्थायी बनाने के उद्देश्य से रोहा में चल रहे ‘जोंगाल बलहू पर्यटन स्थल’ निर्माण कार्य का शुक्रवार को राज्य की नई पर्यटन मंत्री अंजता नेओग ने निरीक्षण किया। 

मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व शर्मा की योजना के अनुसार लगभग 50 करोड़ रुपये की लागत से चल रहे इस ऐतिहासिक एवं पर्यटन स्थल का निरीक्षण करते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग की भी जिम्मेदारी संभाल रहीं मंत्री ने चल रहे समग्र आधारभूत ढांचा विकास कार्यों की प्रगति का विस्तार से जायजा लिया। उन्होंने कार्यों की हालिया प्रगति पर संतोष व्यक्त किया, लेकिन शेष कार्यों को बिना देर किए पूरा करने के लिए संबंधित एजेंसी को निर्देश दिया।

जोंगाल बलहू क्षेत्र को राज्य के भीतर एक उत्कृष्ट और आकर्षक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए यहाँ किस प्रकार के पारंपरिक, सांस्कृतिक और जनजातीय तत्व जोड़े जा सकते हैं, इस पर मंत्री ने मौके पर विभिन्न पक्षों के साथ चर्चा भी की। निर्माणाधीन प्रत्येक परियोजना की गुणवत्ता बनाए रखते हुए कार्यों को निर्धारित समय के भीतर सुचारु रूप से पूरा करने के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों और विभागीय अभियंताओं को निर्देशित दिए।

निरीक्षण के दौरान जिला आयुक्त देवाशीष शर्मा, रोहा उप-मंडल आयुक्त डॉ. अंकिता बोरा, तिवा स्वायत्तशासी परिषद के मुख्य कार्यकारी सदस्य जीवन चंद्र कोंवर, पर्यटन विभाग के महाप्रबंधक भास्कर ज्योति बरुआ सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और तिवा छात्र संघ के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें