विशाल गर्मी से राहत के लिए लखीमपुर नगर पालिका ने कराई कृत्रिम बारिश - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

विशाल गर्मी से राहत के लिए लखीमपुर नगर पालिका ने कराई कृत्रिम बारिश



आम जनता ने की लखीमपुर विधायक मानव डेका की प्रशंसा


लखीमपुर में पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ऐसे में उत्तर लखीमपुर नगर परिषद ने आम नागरिकों को राहत देने के लिए अनोखी पहल की है।

नगर परिषद ने वॉटर स्प्रिंकलर मशीन की मदद से शहर की सड़कों पर बारिश की तरह पानी का छिड़काव कराया। इस पहल का उद्देश्य भीषण गर्मी से राहत पहुंचाना, तापमान कम करना और धूल पर नियंत्रण पाना है।

स्थानीय लोगों ने नगर परिषद की इस पहल की सराहना करते हुए लखीमपुर विधायक मानव डेका की प्रशंसा की है। जिन्होंने अपने कार्यकाल में आम जनता के हित में लखीमपुर नगर पालिका को सक्षम बनाया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें