महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन की पूर्वांचल इकाई के अध्यक्ष श्री अशोक छाबड़ा के नेतृत्व में आज संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने नलबाड़ी जिले के घोघबड़ापार स्थित नलबाड़ी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का दौरा किया।
दौरे का उद्देश्य नवजात शिशुओं के लिए उपयोगी "न्यू बॉर्न बेबी किट" वितरण करना तथा इस सेवा कार्य को आगे बढ़ाने की संभावनाओं पर चर्चा करना था। यह परियोजना महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन, रायपुर के तकनीकी मार्गदर्शन में बनवाई जा रही है, जिसका उद्देश्य नवजात शिशुओं को हाइजैनिक बेबी किट की आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराना है।
इस अवसर पर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. माधो राजबंशी तथा उप-अधीक्षक डॉ. दिपुल दास से प्रतिनिधिमंडल की सार्थक चर्चा हुई तथा उन्होंने इस सामाजिक एवं मानवीय पहल की सराहना की।
प्रतिनिधिमंडल में श्रीमती वीणा छाबड़ा, श्रीमती शांति देवी, रूबी पाटनी, ज्योति कासलीवाल, श्री बाबूलाल जी श्रीमाल तथा श्री शैलेश जी भी उपस्थित रहे।
यह जानकारी संस्था के श्री सुभाष बरजात्या ने दी।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें