बिहारियों के लिए बड़ी खुशखबरी: प्रशांत किशोर ने मांगे बायोडाटा, 10 हजार लोगों को देंगे नौकरी - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

बिहारियों के लिए बड़ी खुशखबरी: प्रशांत किशोर ने मांगे बायोडाटा, 10 हजार लोगों को देंगे नौकरी

 


चुनावी रणनीतिकार पीके अब विधायक बन गए हैं। बांकीपुर से उपचुनाव जीतने के बाद प्रशांत किशोर पहली बार अपने क्षेत्र पहुंचे। जहां उन्होंने महिलाओं से लेकर बुजुर्ग तक के लिए कई बड़े फैसले किए। इसी दौरान सबसे बड़ा ऐलान उन्होंने युवाओं को लेकर कर दिया। उन्होंने कहा-आप अपना सीवी दीजिए कम से कम 10 हजार युवाओं को नौकरी दिलवाऊंगा।


दरअसल, प्रशांत किशोर मंगलवार को बांकीपुर में अपने मतदाताओं को शुक्रिया कहने के लिए धन्यवाद यात्रा पर निकले थे। यहां उन्होंने जनता से कहा कि वह कहीं गायब नहीं हुए हैं, बल्कि आपके लिए काम कर रहे हैं। अब समय निकालकर आपसे मिलने आया हूं। पीके ने कहा-मैं उन परिवारों से अपील करता हूं कि अगर आपके बच्चे पढ़ लिखकर घर बैठे हैं, कहीं कोई रोजगार नहीं हैं तो घबराएं नहीं। आप उनका सीवी या वायोडेटा मेरे ऑफिस में भिजवा दीजिए...मैं उनकी लिए नौकरी दूंगा। मेरा एक दो साल में कम से कम बांकीपुर से 10 हजार लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा-हम आपको देश की अच्छी और बड़ी कंपनी में नौकरी दिलवाएंगे। तो इससे तो यह क्लियर है कि वो सरकारी नौकरी देने की बात नहीं कर रहे हैं।


प्रशांत किशोर ने कहा-हो सकता है कि आपको नौकरी या रोजगार के चलते बिहार से बाहर जाना पड़ सकता है। लेकिन मैं आपके लिए नौकरी जरूर दिलवाऊंगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर आगे चलकर जन सुराज पार्टी की सरकार बनती है तो आपसे वादा करता हूं की हर बेरोजगार बच्चे को रोजगार मिलेगा। उसे बिहार से बाहर भी नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा हमारा संकल्प ही यही है कि बिहार में अच्छी शिक्षा और रोजगार मिले। साथ ही बुजुर्गों को पेंशन मिले और गरीबों को पेट भरके खाना उनकी पहली प्राथमिकता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें