सोयल खेतान, रोहा
नौगांव जिला कराटे एसोसिएशन के तत्वावधान तथा अखिल असम कराटे एसोसिएशन के सहयोग से रविवार को नौगांव एडीपी कॉलेज इंडोर स्टेडियम में आयोजित नौगांव जिला अंतर क्लब कराटे चैम्पियनशिप में जिले के लगभग 20 कराटे क्लबों ने हिस्सा लिया। इसमें रोहा बौद्धिधर्मा कराटे क्लब के विद्यार्थियों ने 11 स्वर्ण, 2 रजत और 3 कांस्य सहित कुल 16 पदक हासिल कर रोहा का गौरव बढ़ाया, जिससे क्षेत्र में खुशी की लहर व्याप्त है।
रोहा बौद्धिधर्मा कराटे क्लब के मुख्य प्रशिक्षक नित्य कुमार पातर ने बताया कि चैम्पियनशिप में बौद्धिधर्मा कराटे क्लब के एलवियान बरदलै ने कुमिते में स्वर्ण, वेदव्रत दास ने कुमिते में स्वर्ण, मयूरपंखी दास ने कुमिते में कांस्य, लकी बरदलै ने कुमिते में स्वर्ण, देवकिशन सूतिया ने कुमिते में स्वर्ण, क्रिष्टी देवी ने काटा में स्वर्ण तथा कुमिते में रजत, समीर ज्योति नाथ ने कुमिते में स्वर्ण, वैभव सैकिया ने कुमिते में कांस्य, हियाखी देवी ने काटा और कुमिते में स्वर्ण, मयूख नंदन नाथ ने काटा में स्वर्ण तथा कुमिते में रजत, विशाल ज्योति दास ने कुमिते में स्वर्ण, चिन्मय डेका ने कुमिते में रजत तथा आर्ही अर्निका नाथ ने कुमिते में स्वर्ण पदक हासिल कर रोहा सहित बौद्धिधर्मा कराटे क्लब का गौरव बढ़ाया।









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें