आशुतोष कावड़ संघ, सीकर ने काशी विश्वनाथ मंदिर में विधि-विधान से जलाभिषेक किया।
कावड़ यात्रा के संयोजक शिव कुमार अग्रवाल, हरिप्रसाद मोदी एवं विनोद सामी ने बताया कि आशुतोष कावड़ संघ के उत्साही युवा प्रत्येक वर्ष बाबा बैद्यनाथ धाम जाने से पहले पंडित जयपाल इंदौरिया के नेतृत्व में काशी विश्वनाथ में जलाभिषेक करते हैं।
यात्रा में शामिल विनोद दाधीच ने बताया कि मुंबई से सुरेश डोलिया, योगेश रूंथला, बिहारी सैनी, पवन सराफ, तेजपाल शर्मा, अरुण सोनी, संजय अग्रवाल, महावीर प्रजापत, ओम प्रकाश, सुभाष, सुशील सोनी, विनोद बिदावतका, हर्षित मोदी एवं योगेश बियानी भी यात्रा में शामिल होकर कांवड़ियों की सेवा कर रहे हैं।









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें