धाराशिव। मियावाकी पद्धति से पौधारोपण के क्षेत्र में धाराशिव जिले ने एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। ‘हरित धाराशिव 2.0’ अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किए गए प्रयास को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है।
14 अगस्त 2026 को जिले के 8 स्थानों पर महज 12 घंटे में 60 से अधिक स्थानीय और देशी प्रजातियों के 10,07,975 पौधे लगाए गए।
इस उपलब्धि को ‘12 घंटों में सबसे बड़ा मियावाकी पौधारोपण (कई स्थानों पर)’ श्रेणी में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में आधिकारिक रूप से दर्ज किया गया।
जिला प्रशासन, वन विभाग, नागरिकों, स्वयंसेवकों और सहभागी संस्थाओं के लोगों की भागीदारी से यह अभियान पूरा किया गया। यह पहल ‘हरित महाराष्ट्र’ की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में सामने आई है।










कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें