‘वृक्ष बंधु’ पहल का शुभारंभ, 22 लाख से अधिक विद्यार्थी लगाएंगे 1.5 करोड़ पौधे - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

‘वृक्ष बंधु’ पहल का शुभारंभ, 22 लाख से अधिक विद्यार्थी लगाएंगे 1.5 करोड़ पौधे



गुवाहाटी, पर्यावरण एवं वन मंत्री जयंत मल्ल बरुआ ने मंगलवार को गुवाहाटी के पंजाबारी स्थित श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र के श्री श्री दामोदरदेव इंटरनेशनल ऑडिटोरियम में ‘वृक्ष बंधु’ पहल का औपचारिक शुभारंभ किया।


इस अवसर पर राज्यभर में चार दिवसीय व्यापक पौधारोपण अभियान की शुरुआत हुई। अभियान में कक्षा छह एवं उससे ऊपर के 22 लाख से अधिक विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। ‘अमृत वृक्ष आंदोलन’ के तहत 11 से 14 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान में पूरे असम में विद्यार्थियों द्वारा 1.5 करोड़ से अधिक पौधे लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है।


‘वृक्ष बंधु’ पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ना तथा उनमें पौधारोपण और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। इस अभियान के माध्यम से राज्य में हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने के साथ ही विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी से पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।


चार दिनों तक चलने वाले इस अभियान में राज्य के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी उत्साहपूर्वक हिस्सा लेकर पौधारोपण करेंगे और लगाए गए पौधों के संरक्षण की दिशा में भी योगदान देंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें