होजाई में संघ के जिला युवा सम्मेलन में जुटे 300 से अधिक युवा - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

होजाई में संघ के जिला युवा सम्मेलन में जुटे 300 से अधिक युवा

 


रमेश मुंदड़ा 


होजाई: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में चल रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में रविवार, 23 अगस्त 2026 को गीता आश्रम स्थित श्रीमंत शंकरदेव सभागार में जिला युवा सम्मेलन का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। संघ की 100 वर्षों की अविरल यात्रा के उपलक्ष्य में आयोजित यह शताब्दी वर्ष का पांचवां प्रमुख कार्यक्रम था। प्रतियोगिताओं से हुई दिन की शुरुआत

कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे क्विज (प्रश्न मंच) और भाषण प्रतियोगिता के साथ हुआ। इसके बाद दोपहर 1:00 बजे से मुख्य सत्र का आयोजन किया गया। सम्मेलन का संचालन श्री चिरंजीत दास ने किया, जबकि जिला युवा सम्मेलन के संयोजक अटल शील ने उपस्थित अतिथियों व युवाओं का स्वागत किया। युवा समाज के कर्तव्य पर मंथन

मुख्य सत्र में लमडिंग के जाने-माने चिकित्सक डॉ. रबीश्वर घोष मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए संघ के उत्तर असम प्रांत के सह-शारीरिक प्रमुख प्रवीण शेवाले जी ने "वर्तमान युवा समाज के कर्तव्य" विषय पर ओजस्वी विचार व्यक्त किए। उन्होंने युवाओं को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान आयोजित क्विज प्रतियोगिता का सफल संचालन विभाग बौद्धिक प्रमुख पुष्प बोरा ने किया। भाषण प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. मनजीत सैकिया, डॉ. प्रदीप साहू और संजीव घोष शामिल रहे। इसके अलावा मित्राचंद पाल के मार्गदर्शन में प्रस्तुत वंदे मातरम गीत और नृत्य प्रदर्शन ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

300 से अधिक युवाओं की रही मौजूदगी

इस सम्मेलन में जिले के 18 से 35 वर्ष की आयु वर्ग के 300 से अधिक युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान जिला संघचालक सुबोध राय, सह-संघचालक डॉ. गोपाल चंद्र दास, जिला कार्यवाह पंकज नाथ, जिला प्रचारक गोविंद बर्मन सहित संघ के जिला व खंड स्तर के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें