अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन ने मनाया भव्य तीज समारोह - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन ने मनाया भव्य तीज समारोह

 


16 श्रृंगार प्रतियोगिता रही आकर्षण का केंद्र, डांस, हाउजी और लकी ड्रॉ ने बढ़ाया उत्साह


गुवाहाटी, अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन, गुवाहाटी इकाई की ओर से औरम में भव्य तीज समारोह हर्षोल्लास एवं उमंग के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं गणेश वंदना के साथ हुआ।


समारोह का विशेष आकर्षण 16 श्रृंगार प्रतियोगिता रही। निर्णायक संतोष काबरा ने प्रतिभागियों के पारंपरिक श्रृंगार, साज-सज्जा एवं प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। प्रतियोगिता में सिम्पल अग्रवाल ने प्रथम, किरण अग्रवाल ने द्वितीय तथा खुशबू मोर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को ट्रॉफी एवं आकर्षक उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया।


सम्मेलन की अध्यक्ष स्वाति अग्रवाल ने सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं।


कार्यक्रम के दौरान डांस, हाउजी, विभिन्न मनोरंजक गेम्स एवं लकी ड्रॉ का भी आयोजन किया गया। इन गतिविधियों ने समारोह में उत्साह और उमंग का माहौल बनाए रखा।


कार्यक्रम की चेयरपर्सन खुशबू मोर एवं संयोजिका अंजू खंडेलिया रहीं। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष निष्ठा पोद्दार, सलाहकार स्नेहल विदासरिया, सहसचिव आंचल खेमका एवं सह कोषाध्यक्ष दीक्षित सुरेखा सहित सम्मेलन की अनेक सदस्याएं उपस्थित रहीं।


सदस्यों की सक्रिय सहभागिता एवं सामूहिक प्रयासों से तीज समारोह सफल एवं यादगार बना।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें