गुवाहाटी। मारवाड़ी हॉस्पिटल्स में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह एवं देशभक्ति के साथ मनाया गया। मल्टी-स्पेशियलिटी ब्लॉक की छठी मंजिल पर आयोजित समारोह में अस्पताल के पदाधिकारियों, चिकित्सकों एवं क्लिनिकल-नॉन क्लिनिकल स्टाफ ने भाग लिया।
प्रेसिडेंट शरत जैन ने स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों को नमन करते हुए कहा कि 80 वर्षों में भारत ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। जनरल सेक्रेटरी किशोर साबू ने सभी से एकजुट होकर अस्पताल के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। डीन एवं डायरेक्टर क्लिनिकल एक्सीलेंस डॉ. जे.पी. सरमा ने स्वास्थ्यकर्मियों की सेवाओं को भी राष्ट्रसेवा का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया।
डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेटिव एक्सीलेंस रोहित उपाध्याय ने सभी कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अस्पताल के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास करने की अपील की। समारोह में कैलाश चंद लोहिया, मनोज अग्रवाल, बेला नावका सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।










कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें