अम्बिका अपार्टमेंट में उत्साह एवं देशभक्ति के साथ 80वाँ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

अम्बिका अपार्टमेंट में उत्साह एवं देशभक्ति के साथ 80वाँ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

 


गुवाहाटी, अम्बिका अपार्टमेंट, बिजली मिल गली, पल्टन बाजार में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस उत्साह, उमंग एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अपार्टमेंट के निवासी अपने परिवार सहित उपस्थित रहे।


कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण से हुआ। इसके बाद राष्ट्रगान एवं ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया गया। उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके त्याग और बलिदान को स्मरण किया।


समारोह में बच्चों ने देशभक्ति गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। महिलाओं एवं मातृशक्ति ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई और देश एवं समाज के प्रति जिम्मेदारियों से जुड़े प्रेरणादायक विचार साझा किए।


कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों के बीच मिठाई एवं नमकीन का वितरण किया गया। सभी ने तिरंगे की आन, बान और शान बनाए रखने तथा स्वच्छ एवं जिम्मेदार समाज के निर्माण का संकल्प लिया।


समारोह के दौरान पूरे परिसर में देशभक्ति एवं एकता का वातावरण बना रहा। कार्यक्रम का आयोजन अम्बिका अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन, गुवाहाटी की ओर से किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें