गुवाहाटी में नोखा नागरिक संघ (कोलकाता ) के अध्यक्ष भंवरलाल राठी का आत्मीय स्वागत - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

गुवाहाटी में नोखा नागरिक संघ (कोलकाता ) के अध्यक्ष भंवरलाल राठी का आत्मीय स्वागत

 


गुवाहाटी। नोखा नागरिक संघ (कोलकाता) के अध्यक्ष श्री भंवरलाल राठी के गुवाहाटी आगमन पर स्थानीय नोखा प्रवासी समाज की ओर से आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। उनके साथ साथ नेपाल विराटनगर से आंनन्द मारु का स्वागत किया इस अवसर पर नोखा समाज के विभिन्न संगठनों एवं प्रदेशों में सक्रिय सामाजिक गतिविधियों पर चर्चा हुई।


श्री राठी ने सुझाव दिया कि देश के विभिन्न राज्यों में गठित नोखा प्रवासी संगठनों को आपस में जोड़कर एक साझा मंच तैयार किया जाना चाहिए, जिससे समाज के लोगों के बीच बेहतर समन्वय, संपर्क एवं सामाजिक एकजुटता को और मजबूत किया जा सके।


इस अवसर पर मूलचंद बैद, कन्हैयालाल बैद, कमल बैद, नारायण गट्टानी, पवन चांडक एवं महावीर चांडक सहित समाज के गणमान्यजन उपस्थित रहे। श्री राठी ने नोखा की सामाजिक एकता और संगठनात्मक शक्ति पर अपने विचार व्यक्त करते हुए इसे भविष्य के लिए महत्वपूर्ण पहल बताया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें