‘तेजस्विता’ के मंच से मीरा दवे की हुंकार: नाम में ही है तेज और शक्ति! - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

‘तेजस्विता’ के मंच से मीरा दवे की हुंकार: नाम में ही है तेज और शक्ति!

 


तेजस्विता महिला अधिवेशन में मीरा सिद्धार्थ दवे ने महिलाओं को उत्साहित किया


गुवाहाटी. पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी सम्मेलन के तत्वावधान में मारवाड़ी सम्मेलन महिला शाखा गुवाहाटी के अतिथ्य में आयोजित दो दिवसीय तेजस्विता महिला अधिवेशन के दूसरे सत्र में महिलाओं को उत्साहित करने के लिए सूरत से पधारी मीरा सिद्धार्थ दवे ने महिलाओं को कई सारगर्भित बातें बताई। 1999 में कारगिल युद्ध में अपना देश भक्ति का परचम लहराने वाली मीरा सिद्धार्थ दवे ने महिलाओं को नाम में काफी शक्ति होती है इस विषय पर विस्तार से समझाते हुए कहा कि तेजस्विता नाम ही महिलाओं के तेज को दर्शाता है। अतः नाम ऐसे रखने चाहिए जिसका कोई अर्थ हो और उस अर्थ मे आकर्षक और शक्ति हो। मीरा दवे ने कहा कि भारत माता की सभी स्वत: ही जय बोल देते हैं। जबकि इंडिया की जय किसी के मुंह से नहीं निकलती है। क्योंकि भारत माता के नाम में ही एक आकर्षक और एक तेज समाहित है, जबकि इंडिया में कोई आकर्षण या कोई तेज लोगों को नहीं दिखता। मीरा दवे ने नामकरण संस्कार की विधि को बारे में भी बताते हुए कहा कि नाम अगर सही रखा जाए तो उसका प्रभाव भी जातक पर पड़ता है। मीरा दवे ने विवाह समारोह आदि में होने वाली कई रूढ़िवादी परंपराओं को भी खत्म करने की अपील की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें