रोहा में नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथामृत का होम यज्ञ के साथ समापन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रोहा में नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथामृत का होम यज्ञ के साथ समापन



कथा, भजन और कीर्तन से भक्तिमय हुआ वातावरण, भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद


सोयल खेतान, रोहा। रोहा में राजस्थानी सार्वजनिक कमिटी के तत्वावधान में श्री पंचायती ठाकुरबाड़ी प्रांगण में सावन मास के उपलक्ष्य में आयोजित नौ दिवसीय संगीतमय श्रीरामचरितमानस श्रीराम कथामृत का वैदिक मंत्रोच्चार एवं होम यज्ञ के साथ समापन हुआ। 14 अगस्त से आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में वृंदावन से आमंत्रित कथा व्यास श्री उमाकांत शुक्ला ने श्रद्धालुओं को नौ दिनों तक श्रीराम कथा का रसपान कराया।


समापन दिवस पर प्रातः 9 बजे पुरोहितों ने यजमान के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना कराई। इसके बाद अपराह्न 3 बजे से कथा व्यास श्री उमाकांत शुक्ला एवं पंडित मोहन शर्मा के सहयोगी दल, वृंदावन ने रोहा एवं बारहपुजिया से पहुंचे श्रद्धालुओं को श्रीराम कथामृत सुनाया।


कथा के साथ भजन एवं कीर्तन की प्रस्तुतियों ने पूरे ठाकुरबाड़ी परिसर को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक ‘जय श्रीराम’ और ‘जय वीर हनुमान’ के जयकारे लगाए।


सायं 6 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के बीच होम यज्ञ एवं आरती संपन्न हुई। इसके पश्चात आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।


नौ दिनों तक चले इस आयोजन के दौरान श्री पंचायती ठाकुरबाड़ी परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण बना रहा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें