गुवाहाटी, बाढ़ प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए लॉयन्स क्लब ऑफ गुवाहाटी अर्पण ने एक बार फिर मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए अपर असम के शिवसागर क्षेत्र में राहत सामग्री उपलब्ध कराई।
क्लब द्वारा 200 गद्दे, 200 तकिए, 200 चादरें तथा 25 परदे जरूरतमंद परिवारों को वितरित किए गए, ताकि आपदा की इस कठिन घड़ी में उन्हें आवश्यक राहत मिल सके। इससे पूर्व भी क्लब की ओर से बाढ़ प्रभावितों के लिए नए एवं उपयोग योग्य पुराने वस्त्र भेजे गए थे।
राहत अभियान क्लब के सभी सदस्यों के सहयोग एवं सामूहिक प्रयास से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस सेवा कार्य का समन्वय सीता गोयनका ने किया।
इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष लीला लाहौटी के साथ सचिव रेणु गग्गड़, सुमित्रा गुप्ता, शशि बजाज, वर्षा सोमानी, बेला चौधरी तथा सुधा महेश्वरी उपस्थित रहीं।
क्लब की ओर से कहा गया कि लॉयन्स क्लब ऑफ गुवाहाटी अर्पण आपदा की इस कठिन घड़ी में बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ा है और भविष्य में भी जरूरतमंदों की सेवा के लिए निरंतर तत्पर रहेगा।









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें