दिनांक 16 अगस्त 2026 को राजस्थान विश्राम भवन शिलांग में श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा सत्र 26-28 का शपथ ग्रहण समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र के सामूहिक उच्चारण के साथ किया गया। श्रीमान रणजीत सिंह जी दुगड़ एवं श्रीमान रंजीत जी सुराणा ने सामूहिक रूप से सभा गीत का संगान किया।
समारोह में पूर्व अध्यक्ष श्री अजीत जी बोथरा ने अपना वक्तव्य प्रस्तुत किया तथा नव मनोनीत अध्यक्ष श्री विमल जी सुराणा को अध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण करवाई।
इसके पश्चात नव निर्वाचित अध्यक्ष श्री विमल जी सुराणा ने अपनी नई टीम की घोषणा करते हुए श्री विनोद जी सुराणा को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी।
श्री विमल जी सुराणा ने अपने वक्तव्य में सभा के आगामी कार्यों एवं दायित्वों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
नव मनोनीत मंत्री श्री विनोद जी सुराणा ने भी अपना वक्तव्य प्रस्तुत किया।
पूर्व अध्यक्ष श्री अजीत जी बोथरा ने नव मनोनीत अध्यक्ष श्री विमल जी सुराणा का माला एवं पगड़ी पहनाकर अभिनंदन किया। जैन विश्व भारती के पूर्व अध्यक्ष श्री मनोज जी लुनिया ने नव मनोनीत मंत्री श्री विनोद जी सुराणा का माला एवं पगड़ी पहनाकर अभिनंदन किया।
समारोह में जैन विश्व भारती के पूर्वाध्यक्ष श्री मनोज जी लुनिया, स्थानीय उपाध्यक्ष श्री पारस जी बोथरा, कार्यकारी समिति के सदस्य श्री प्रदीप जी लुनिया,महिला मंडल की कार्यकारी समिति सदस्य श्रीमती सुनीता दुधोडिया, ज्ञानशाला ज्ञानार्थी काव्य जैन ने नव गठित पूरी टीम को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
श्री अशोक जी सुराणा ने श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन किया।
सभा के सह-मंत्री श्री सुरेंद्र जी आंचलिया ने सभी को धन्यवाद ज्ञापन किया।
कार्यक्रम का कुशल एवं प्रभावी संचालन सभा के मंत्री श्री विनोद जी सुराणा ने किया।
अंत में श्रीमती फुखराज देवी लुणावत द्वारा मंगल पाठ के साथ समारोह का समापन हुआ।
संपूर्ण कार्यक्रम अत्यंत उत्साह, उमंग एवं खुशी के माहौल में भोजन के साथ संपन्न हुआ।










कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें