रोहा में मुख्यमंत्री ने सुलभ मूल्य दाल और चीनी वितरण योजना का किया शुभारंभ - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रोहा में मुख्यमंत्री ने सुलभ मूल्य दाल और चीनी वितरण योजना का किया शुभारंभ



चीनी, दाल के साथ जल्द मिलेगा नमक भी : मुख्यमंत्री


सोयल खेतान, रोहा


रोहा। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा ने सोमवार को रोहा में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के तहत राशन कार्ड धारकों के लिए आपूर्ति विभाग की राज सहायता युक्त सुलभ मूल्य दाल एवं चीनी वितरण योजना का शुभारंभ किया।


मुख्यमंत्री ने दिन के करीब 11 बजे रोहा के कमारजान स्थित सुरेन पातर की सुलभ मूल्य दुकान से योजना की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने कई राशन कार्ड धारकों को चीनी एवं मसूर दाल वितरित की।


पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि असम सरकार की इस योजना से राज्य के 70 लाख से अधिक परिवारों को लाभ मिलने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव से पूर्व चीनी, दाल और नमक को 100 रुपये के सुलभ मूल्य पर उपलब्ध कराने की योजना शुरू करने की घोषणा की गई थी। हालांकि, बजट में विलंब के कारण इस वर्ष नमक का वितरण शुरू नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि जल्द ही नमक भी योजना के तहत उपलब्ध कराया जाएगा।


मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य राशन कार्ड धारक परिवारों को आवश्यक खाद्य सामग्री सस्ती दरों पर उपलब्ध कराकर उन्हें आर्थिक राहत प्रदान करना है।


योजना के शुभारंभ के अवसर पर मंत्री पीयूष हाजरिका, कौशिक राय, विधायक शशिकांत दास, रूपक शर्मा, जीतू गोस्वामी सहित नगांव जिला एवं रोहा उप-जिला प्रशासन के अधिकारी, भाजपा के नेता-कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें