गुवाहाटी। माहेश्वरी महिला समिति द्वारा 4 एवं 5 अगस्त को छत्रीबाड़ी स्थित आसाम माहेश्वरी भवन में दो दिवसीय 'उत्कर्ष एग्जीबिशन एवं राखी मेला' आयोजित किया जाएगा।
माहेश्वरी महिला समिति की अध्यक्ष वंदना बिहानी ने बताया कि मेले में त्योहारों की खरीदारी के लिए डिजाइनर परिधान, आकर्षक बेडकवर, राखियां, उपहार सामग्री, आभूषण, लड्डू गोपाल के श्रृंगार का सामान, चॉकलेट, आइसक्रीम, घरेलू सजावट की वस्तुएं तथा विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थ उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा आगंतुकों के लिए स्वादिष्ट एवं चटपटे व्यंजनों का भी विशेष प्रबंध किया गया है।
मेले का विशेष आकर्षण ₹2,000 की खरीदारी पर लकी ड्रॉ रहेगा। साथ ही मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के गेम्स भी आयोजित किए जाएंगे। प्रदर्शनी प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक खुली रहेगी।
समिति ने बताया कि प्रदर्शनी से होने वाली आय विभिन्न सामाजिक कार्यों में उपयोग की जाएगी। कार्यक्रम की संयोजिकाएं रचना काबरा, सीमा सोनी और मंजू धूत हैं। यह जानकारी समिति की जनसंपर्क अधिकारी पार्वती बिड़ला ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।









जय बाबेरी
जवाब देंहटाएंBabo bhali kare
जवाब देंहटाएं